Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260222_173011

अजमेर। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर रुकने के बाद आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पुष्कर के लिए रवाना हुए। उनके काफिले के निकलते ही सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। लोग हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आए। पूरे रास्ते भक्ति गीत और जयकारों का माहौल बना रहा। जैसे ही आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पुष्कर पहुंचे। वहां भी प्रवेश द्वार पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पुष्कर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं में उनके आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था। कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन और आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस यात्रा ने किशनगढ़ से लेकर पुष्कर तक पूरे इलाके को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *