Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260220_192245

 

 

अजमेर। सूर्यग्रहण के बाद अब साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर से शाम तक रहेगा, फिर रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 4 मार्च को होली खेली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन मार्च को भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए भारत में इसका सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा

साहसिक खेल गतिविधियाँ

सूतक काल में क्या न करें

बता दें कि सूतक काल में पूजा-अर्चना, मूर्तियों को छूना, नए कामों की शुरुआत करना और किसी भी प्रकार का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूतक काल में भोजन पकाना या ग्रहण करना, यात्रा करना और संवेदनशील लोगों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

भारत में यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। भारत में यह बंगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मोजरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *