अजमेर। जयपुर में विधानसभा सत्र के दौरान सियासी हलचल उस समय तेज हो गई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव की कोशिश की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति बनी। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। मुद्दा गौ राजनीति, मनरेगा नाम परिवर्तन और खिलाड़ियों के साथ भेदभाव से जुड़ा रहा।