अजमेर। अजमेर शहर में आज श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अजमेर में जोरदार प्रदर्शन किया। अजमेर रेलवे स्टेशन से रैली निकालते हुए कर्मचारियों ने लेबर कोड वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की गई।