Sat. Oct 17th, 2026
IMG_20260204_150156

अजमेर। अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर में डांस पार्टी करने से टोकने पर युवकों ने एक महिला पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे घसीटा, जिससे महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव के दौरान महिला को टक्कर मारी गई। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह घटना गली में डांस पार्टी का विरोध करने पर शुरू हुए झगड़े के बाद हुई। आरोपियों ने महिला के दोस्त के साथ भी मारपीट की। वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्यवाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *