अजमेर। बीकानेर शहर में खेजड़ी बचाओ अभियान को लेकर महापड़ाव सोमवार को शुरू हो गया। महापड़ाव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों के साथ हरियाणा से भी लोग पहुंच रहे हैं। संतों की सानिध्य और अगुवाई में शुरू हुए इस आंदोलन में मंच पर संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। तो वहीं अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी वहां पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। दिन भर पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभा के बाद रैली के रूप में सभी लोग शाम को कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे और बिश्नोई धर्मशाला के आगे अनिश्चितकालीन धरना देंगे।