Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20260130_141822

अजमेर। अजमेर शहर की आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों की अच्छी मौजूदगी है। इनमें शेड्यूल-2 में शामिल ग्रेट कोर्मोरेंट भी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस पक्षी का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। वीडियो देवनारायण मंदिर के सामने का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झील में पहले से लगाए गए जाल में ग्रेट कोर्मोरेंट फंसा हुआ है। एक युवक पक्षी को बचाने का दिखावा करते हुए पानी में उतरता है और जाल को मुंह से काटकर पक्षी को आजाद करता है, लेकिन उसे वापस झील में नहीं छोड़ता। युवक पक्षी को पकड़कर किनारे लाता है, जहां उसका साथी उसे एक थैला देता है। पक्षी को थैले में डालकर दूसरा युवक वहां से भाग जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *