Sat. Oct 31st, 2026
Screenshot_2025-10-18-21-07-22-141_com.whatsapp

 

 

 

 

 

 

अजमेर, 18 अक्टूबर। धनतेरस के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शहरवासियों को प्रकाश पर्व की सौगात दी। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार सायं को नवस्थापित हाईमास्ट लाईटों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

  इसमें व्यस्थ मार्गों पर रात्रि में रोशनी से वाहन चालको को राहत मिलेगी । इसमें आनासागर पुलिस चौकी , शास्त्री नगर चुंगी तथा मित्तल अस्पताल तिराहा पर हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया गया।

   श्री देवनानी ने कहा कि शहर के चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ होना सुरक्षा और स्वच्छता दोनों के दृष्टिकोण से आवश्यक है। इन हाईमास्ट लाईटों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।

  उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध रूप से हाईमास्ट लाईटें स्थापित की जा रही हैं । इससे अजमेर को और अधिक सुरक्षित, सुंदर व विकसित स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा । 

   इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *