Sat. Oct 31st, 2026
IMG_20261031_132127

अजमेर। अजमेर शहर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में पिछले तीन दिनों से अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। करीब 233 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन (सैलरी) नहीं मिला है। जिसके विरोध में वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल के वार्डों और इमरजेंसी के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं और बदबू फैलने से मरीज तथा उनके परिजन बेहद परेशान हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मात्र ₹6,000 मानदेय मिलता है। जो समय पर न मिलने से उनके लिए घर चलाना और त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है। सुपरवाइजरों का भी कहना है। कि उनका 6 महीने का भुगतान अटका हुआ है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ हाल ही में अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और प्रशासन के बीच भी विरोध-प्रदर्शन के मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *