अजमेर। कोटा शहर में 132वें राष्ट्रीय दशहरे मेले में विश्व का सबसे ऊंचा रावण बनाया गया है। जिसकी लंबाई 215 फीट से बढ़कर 221 फीट हो गई है। 13,000 किलो वजनी और पूरी तरह से लोहे के स्ट्रक्चर से बने इस पुतले को दो हाइड्रोलिक क्रेनों की मदद से खड़ा किया गया। जिसके बाद इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसे बनाने में 44 लाख रुपए का खर्च आया है। इसके चेहरे को पहली बार फाइबर से तैयार किया गया है। यह विशालकाय रावण 5 किलोमीटर दूर से दिखाई देता है और इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।