Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20250809_162718

अजमेर। राजस्थान में इस बार मानसून की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है। अगस्त की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर धीमा पड़ चुका है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुष्क हो गया है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में बादल तो छाए रहे, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी ने दोबारा असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना से इनकार करते हुए सिर्फ छिटपुट बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *