Fri. Nov 13th, 2026
IMG_20250808_171116

 

                  अजमेर, 8 अगस्त। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।

                  अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। सोमवार, 11 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की रामनेर ढ़ाणी, अरांई की छोटा लाम्बा, किशनगढ़ की नोसल, केकड़ी की कलेरा कृष्णा गोपाल में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार मंगलवार, 12 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की सोमलपुर, किशनगढ़ की पाटन, पीसांगन की केसरपुरा, सरवाड़ की गोयला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

                  उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 13 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की तिलोरा, अरांई की दादिया, पीसांगन की ब्रिक्चियावास, सरवाड़ की सूंपा, 14 अगस्त को किशनगढ़ की निम्बार्क तीर्थ, पीसांगन की गोला, श्रीनगर की कानाखेड़ी, भिनाय की देवपुरा, 18 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की बूबानी, अरांई की कालानाडा, किशनगढ़ की सिलोरा, केकड़ी की कनोज में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *