Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250609_135935

अजमेर। जोधपुर के उम्मेदसागर बांध में 500 मीटर इलाके में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रखे थे। इन कच्चे पक्के मकानों को हटाने के लिए  नगर निगम की टीम और पुलिस के साथ ही मीडिया कर्मी भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान हुई अवैध रूप से रह रहे लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी में करीब 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तो वहीं दो को गंभीर चोट लगी है। 4 जेसीबी और एक कार में तोड़फोड़ की गयी है। हालात इस कदर खराब हो गये की निगम अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। 67  अवैध निर्माणों को हटाना था लेकिन कार्रवाई सिर्फ 10 पर हो पायी है। आपको बता दें कि जोधपुर विकास प्राधिकरण पहले भी यहां कार्रवाई कर चुका था। लेकिन अतिक्रमण कभी भी पूरी तरह से हट नहीं सका है। मामले में 10 से ज्यादा थानों की पुलिस को अब तैनात किया गया है। और 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें कई महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *