अजमेर, 6 जून। राजस्थान सरकार के वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रयास निरन्तर किए जाने के क्रम में शनिवार 7 जून को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली जाएगी। यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र बंसल और महासचिव श्री रमेश लालवानी ने दी।