Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20250602_141808

अजमेर। चित्तौड़गढ़ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक पर गोलियां बरसाकर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर वो भी विस्तार से…यह था पूरा मामला…

चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात खौफनाक वारदात हुई। सेमलपुरा स्थित होटल विकास पर खाना खा रहे युवक अजय राज सिंह झाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड एएसआई का बेटा था। बताया जा रहा है। कि बजरी विवाद को लेकर ईश्वर सिंह डेट अपने 30-35 साथियों के साथ हमला करने आया था। हमलावर 5 से 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे और करीब 20 मिनट तक 60 फायर किए। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *