Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20250529_134143

अजमेर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने इतिहास के उन पन्नों को चुनौती दी, जो आज तक अकबर और आमेर की राजकुमारी जोधा बाई के विवाह की कहानी सुनाते आए हैं। उन्होंने कहा—“अकबर और जोधा की शादी हुई ही नहीं। यह ऐतिहासिक झूठ है, जिसे बाद में गढ़ा गया। राज्यपाल बागडे ने इतिहासकार अबुल फजल द्वारा लिखित अकबरनामा का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्वयं अकबर ने अपनी शादी का कोई उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राजा भारमल ने अकबर का विवाह अपनी दासी की बेटी से करवाया था, न कि अपनी राजकुमारी से। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह जानकारी उन्होंने खुद नहीं पढ़ी, बल्कि सुनी है, लेकिन यह इतिहास के संदिग्ध तथ्यों पर सवाल उठाने का सही समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *