Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250409_193059

 

 

अजमेर।  राज्य सरकार की प्राथमिकता में किसानों का कल्याण सर्वोपरि है। इसी कड़ी में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने श्रीगंगानगर जिले के शिवपुर हैड का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था, सिंचाई प्रबंधन, एवं जल संरक्षण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल प्रबंधन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध हो सके और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हो।

 

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा: “राज्य सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। शिवपुर हैड जैसे महत्वपूर्ण जल स्रोतों का संरक्षण एवं प्रबंधन हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खेतों तक जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।”

 

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा: “हमारी सरकार सिंचाई तंत्र को और अधिक सशक्त बना रही है। शिवपुर हैड पर आवश्यक मरम्मत कार्यों एवं तकनीकी सुधारों की योजना तैयार की जा रही है ताकि आगामी कृषि सत्र में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।”

 

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, सिंचाई विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।  

राज्य सरकार का संकल्प है – “हर खेत तक पानी, हर किसान को सम्मान”।

 

जय जय पुष्कर राज।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *