Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250409_141824

अजमेर। यूपी में पत्नी की आशिकी में एक और पति की हत्या हो गई है। पत्नी ने पति को पहले मायके बुलाया फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। सोमवार को हुई वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। यूपी में लगातार इस तरह की वारदातें हो रही हैं। मेरठ में मुस्कान कांड को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। इसी बीच औरैया और उसके बाद बिजनौर में पति अपनी ही पत्नी के हाथों मारे गए। अब रायबरेली में उसी तरह की वारदात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *