Thu. Oct 22nd, 2026
20240318_132111

अजमेर। राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा। इनमें पहले चरण में 19 अप्रेल और दूसरे चरण में 26 अप्रेल को मतदान होगा। पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से 27 मार्च तक होगी। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उन सीटों पर प्रत्याशी फाइनल करने के लिए दोनों पार्टियां पहली प्राथमिकता देंगी। इनमें श्रीगंगानगर, बीकानेर,चुरू, झुंझूनुं, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, टोंक सवाईमाधोपुर में चुनाव होंगे। इन बारह सीटों में से कांग्रेस व भाजपा के कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी हैं। शेष 13 सीटों के चुनाव 26 अप्रेल को होंगे। इसकी चुनाव प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रेल तक होगी। इसलिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने की प्राथमिकता बाद में भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *