Thu. Oct 22nd, 2026
20240318_122926

अजमेर। अजमेर में साबरमती आगरा कैंट ट्रेन संख्या 12548 के इंजन और चार कोच रविवार रात करीब 1 बजे पटरी से उतर गए। घटना के समय पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक से धमाका हुआ पूरी ट्रेन में दहशत फैल गई। ट्रेन अजमेर से जा रही थी आगरा की ओर इसी दौरान इंजन सहित 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के बाद मौके पर मच गया हड़कंप अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर बजा इमरजेंसी सायरन बचाव राहत दल मौके पर पहुंचकर हादसे में हुए घायल लोगों का रेस्क्यू किया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *