Thu. Oct 22nd, 2026
20240312_185900

 

             अजमेर, 12 मार्च। जेएलएन मेडिकल काॅलेज एवं फिजियोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इण्डिया के फिजियोलोजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 16 एवं 17 मार्च को राष्ट्रीय स्तरीय काॅन्फ्रेन्स इस महाविद्यालय में पहली बार डाॅ. वी.बी. सिंह, प्रधानाचार्य एवं नियन्त्राक के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। 

               फिजियोलोजी विभाग विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ. गरीमा बाफना ने बताया कि इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक फिजियोलोजिस्ट भाग लेंगे। इसमें 100 शोध पत्रों एवं पोस्टर का वाचन किया जाएगा। इसमें राज्य के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के रेजीडेन्ट चिकित्सक अपना शोध पत्रा प्रस्तुत करेंगे। इन शोध पत्रों में प्रथम तीन को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही देश के ख्यात नाम चिकित्सकों के 25 से अधिक व्याख्यान एवं उनके अनुभवों से इस महाविद्यालय को लाभ मिलेगा। इसमें एम्स जोधपुर के डाॅ. प्रसुनप्रिय नायक, जो इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। डाॅ. भारती मेहता (वाइस प्रेसिडेन्ट एपीएसआई राजस्थान), डाॅ. नितिन अशोक जाॅन एम्स बीबीनगर, डाॅ. अमल बेरा चैन्नई से शामिल होंगे। इस महाविद्यालय के फिजियोलोजी विभाग से राष्ट्रीय स्तरीय काॅन्फ्रेन्स कमेटी की आॅर्गेनाइजिंग सैक्रेटरी डाॅ. पूनम गोगानिया, संयुक्त सचिव डाॅ. गायत्राी दरगड़ एवं कोशाध्यक्ष डाॅ. अंकित कुमावत की देखरेख में कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *