Thu. Oct 22nd, 2026
20240301_132340

प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। सप्ताह भर में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इससे पहले कोरोना की वजह से एक महिला की मौत हुई थी। राजधानी जयपुर और उदयपुर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जयपुर में कोरोना के 43 और उदयपुर में कोरोना के 40 पॉजिटिव केस है। प्रदेश में कल अलवर में एक, बीकानेर में एक, झुंझुनू में तीन, जयपुर में सात, सीकर में एक व उदयपुर में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में कल 761 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दौसा में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को 71 वर्षीय महिला की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी। महिला जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी।

 

चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। चिकित्सा विभाग का कहना है कि कोरोना को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सर्तकता बरतने की जरूरत है। क्योंकि इससे आप अपना और अपनों को बचाव करेंगे। पिछले दिनों कोरोना को लेकर अस्पतालों में मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं को देखा गया था। अस्पतालों में आॅक्सजीन, बैड, दवाओं का आदि की व्यवस्थाओं को देखा गया था। ताकी इमरजेंसी जैसी स्थिति में भी लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *