Thu. Oct 22nd, 2026
20240301_130356

अजमेर। राजस्थान में आज से मौसम फिर बदल गया है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में ये अलर्ट ऑरेंज व येलो जारी किया गया है। जिसका असर प्रदेश में दो दिन तक रहेगा। कल यहां होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बारिश व ओलावृष्टि का असर प्रदेश में शनिवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनंू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर व टोंक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर गति की झोंककेदार हवाओं के साथ बरसात और ओलावृष्टि होगी। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *