Tue. Oct 20th, 2026
20240206_174423

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि जारी की हैं। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर को होगा। संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवम्बर और वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक होगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि जारी की है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ एवं शोध अधिकारी (कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 3 और 4 अगस्त को किया जाएगा। सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त, सहायक आचार्य ( संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 8 से 12 और 14 – 15 सितंबर को होगा। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *