Tue. Oct 20th, 2026
20240206_133922

अजमेर, 6 फरवरी। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 11 फरवरी तक बढाई गई है। आवेदन के इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से सम्बन्धित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट अग्निपथ वायु डॉट सीडीएसी डॉट इन से प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी से प्रातः 11 बजे से 11 फरवरी तक ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंगे्रजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इन्जीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *