अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, और पीटीआई परीक्षा 2023 का आयोजन 7 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित परीक्षा जिले की जानकारी रविवार को उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अब 4 जनवरी को जारी किए जा सकेंगे। अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से तीन दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट पर और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह यथाशीघ्र निर्धारित समय में ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर ले परीक्षा केंद्र पर अभ्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। यानी 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।