Mon. Oct 19th, 2026
20240101_130345

अजमेर। नए साल 2024 का स्वागत जिले भर के होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट और मंदिरों में हुआ। शहरवासियों के साथ देसी विदेशी पर्यटकों ने भी डीजे की धुन पर डांस कर नए साल का स्वागत किया। रात 12 बजते ही करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। नए साल के जश्न को लेकर अजमेर पुष्कर के होटल, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट में विशेष सजावट के साथ न्यू ईयर पार्टी का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *