Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 7 दिसम्बर। दिसम्बर माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजित पत्र सुनवाई में 222 प्रकरण निस्तारित का आमजन को राहत प्रदान की गई।

 

लोक सेवाओं की सहायक निदेशक सुमन शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई में से ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन दिसम्बर माह के प्रथम गुरूवार को जिले की 139 में से 138 ग्राम पंचायतों पर आयोजित हुई। मावशिया श्री नगर में उपचुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने से वहां जन सुनवाई का आयोजन नहीं किया गया। इस जन सुनवाई के दौरान प्राप्त 747 प्रकरणों में से 222 का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *