Mon. Oct 19th, 2026
20231207_202649

अजमेर। राजस्थान में भाजपा की नई सरकार के गठन की कवायत शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बैठके और चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन भावी सरकार में अजमेर को भी मंत्रिमंडल में अच्छा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। मंत्री पद की दौड़ में अजमेर से पूर्व मंत्री वासु देवनानी एवं अनीता भदेल का नाम चर्चा में आगे है। अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने इस बार 7 सीटे अपने नाम की है। इनमें अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव नानी, अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल,ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। वही ब्यावर से विधायक शंकर सिंह रावत ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।, पुष्कर से सुरेश रावत ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। केकड़ी से शत्रुघ्न गौतम भी दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पिछले चुनाव में केकड़ी से राजेंद्र विनायका को टिकट मिला था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इस बार नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा भी लगातार दूसरी बार जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *