अजमेर, 24 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूनानक जयंती पर गंज स्थित गुरूद्वारे में माथा टेका एवं अरदास की। पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर सरोवर पर पूजन कर ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन किए। श्री देवनानी ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर बधाई दी।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गुरु नानक देव का संपूर्ण जीवन सत्य, प्रेम, करुणा, समानता और मानव सेवा के आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। उनकी पावन शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव समाज को सद्भाव, बंधुत्व और परस्पर सम्मान की प्रेरणा प्रदान करती हैं। उनका जीवन दर्शन परिश्रम, ईश्वर स्मरण तथा समाज के साथ अपने संसाधनों को साझा करने का महान संदेश देता है।
श्री देवनानी ने कहा कि उनकी वाणी में निहित आध्यात्मिक दृष्टि और लोककल्याण की भावना आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक ऐसे समाज के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं, जहां सेवा, सद्भाव और मानवीय गरिमा सर्वाेपरि हों।
श्री देवनानी ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने तथा सामाजिक समरसता, सेवा और मानव कल्याण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
*स्पीकर श्री देवनानी ने विधायक श्री मीणा की कुशलक्षेम पूछी*
राजस्थान विधान अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधायक श्री लक्ष्मण मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछी। श्री देवनानी की दूरभाष पर श्री मीणा के पुत्र श्री निलेश से बातचीत हुई। श्री देवनानी ने श्री मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं की।
*श्री देवनानी ने जताई संवेदना*
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राज्य सभा सांसद की रामराव वडकुते के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजन को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।