अजमेर। कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर पर पुष्कर के ब्रह्म सरोवर के 52 घाटों पर महास्नान और पूजा-अर्चना के साथ विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का धार्मिक समापन हो गया है. इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले स्नान का समापन आज महास्नान से हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुष्कर सरोवर में स्नान के बिना चारों धाम की यात्रा का पुण्य अधूरा माना जाता है। स्नान के बाद श्रद्धालु जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करी। मेले के अंतिम दिन मटका दौड़, कच्ची-घोड़ी नृत्य, हॉर्स शो और लोक कलाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।