अजमेर। अजमेर जिले में दो युवतियों और एक महिला के लापता होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जीजा के घर से जेवरात और नकदी लेकर चली गई। एक अन्य महिला भी घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस इन मामलों में तलाश और आगे की कार्रवाई कर रही है।