अजमेर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले 2026 में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन और पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। मेले में एआई (AI) आधारित फेस रिकग्निशन और स्मार्ट कैमरों से भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों और लोगों पर नजर रखी जाएगी। यह तकनीक और पुलिस व्यवस्था लोगों के बॉडी लैंग्वेज और हरकतों के आधार पर संदिग्धों को ट्रैक करने और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजने में मदद करेगी। मेले की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साल 2026 में पुष्कर का मुख्य सांस्कृतिक मेला 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहा है।