Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20261114_153711

अजमेर। अजमेर में गुलाबी सर्दी की शुरुआत रात के तापमान में गिरावट के साथ हो चुकी है। वर्तमान में रात और सुबह का न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 20°C से 22°C के बीच पहुंच गया है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32°C से 33°C के आसपास बना हुआ है। अल सुबह और देर रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, हालांकि अभी पूरी तरह से गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से आने वाले हफ्तों में रात और सुबह की ठंडक में और इजाफा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *