Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20261114_152543

अजमेर। अजमेर के पंचशील स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई। सुमित्रा देवी को गले के कैंसर (स्टेज-4) के चलते 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके गले का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू और फिर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मशीनें सही से काम नहीं कर रही थीं और डॉक्टर व स्टाफ ने लापरवाही बरती। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महिला पहले से स्टेज-4 कैंसर से पीड़ित थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। जिनकी मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से हुई है। पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *