अजमेर। जयपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर का मामला सामने आया है। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक बेकाबू ट्रोले ने कम से कम पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में ट्रोले का चालक भी घायल हो गया। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह घटना मुरलीपुरा थाना इलाके में रोड नंबर-14 स्थित अनाज मंडी के पीछे की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।