Thu. Nov 5th, 2026
IMG_20261105_184453

अजमेर। अजमेर शहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आज ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत एक विशाल जनजागरण पदयात्रा और रैली निकाली गई। लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ यह पदयात्रा अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे से शुरू होकर अकबर किला संग्रहालय पर जाकर संपन्न हुई। इस आयोजन में राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश गौतम, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत समेत भाजपा जिला अजमेर शहर और अजमेर देहात के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और पार्टी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर तीखे बयान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *