Thu. Nov 5th, 2026
IMG_20261105_183126

अजमेर। अजमेर शहर के जयपुर रोड स्थित भुणाबाय क्षेत्र (काकड़िया चौराहे के पास) बुधवार रात एक चलती वैन में अचानक भीषण आग लग गई। जयपुर रोड पर भुणाबाय क्षेत्र में काकड़िया चौराहे के पास, जहां से महज 10-20 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप भी था। वैन में ड्राइवर समीर मोहम्मद और 2-3 टूरिस्ट सवार थे, जिन्होंने समय रहते वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ड्राइवर के अनुसार, वैन की एलपीजी खत्म होने के बाद उसमें पेट्रोल डाला गया था। जिसके बाद गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी।  देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ धमाके भी सुनाई दिए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची नगर निगम की दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *