Sat. Oct 31st, 2026
IMG_20261031_193008

 

 

अजमेर, 31 अक्टूबर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के संपूर्ण भवन की आंतरिक एवं बाह्य परिसर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चिकित्सालय परिसर में चार दिन की हड़ताल के कारण बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने तथा आगामी दो माह अथवा नवीन निविदा निर्णय होने की तिथि तक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य अस्थायी एवं अर्जेंट बेसिस पर कराने के लिए कॉम्पिटिटिव नेगोशिएशंस की प्रक्रिया आमंत्रित की गई है।  

 

 इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र संवेदकों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आगामी सोमवार, 2 नवंबर को प्रातः 11 बजे चिकित्सालय के कमरा नंबर 88 में उपस्थित होना होगा। उपस्थित संवेदकों के साथ चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था को संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव पर बातचीत की जाएगी और बातचीत के उपरांत आरटीपीपी नियम 2013 के नियम 28 में विहित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तावों को सीलबंद प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  

 

इस कार्य के अंतर्गत निर्धारित कार्यों और उनकी अनुमानित लागत का विवरण संपूर्ण भवनों की आंतरिक एवं बाह्य परिसर का सफाई कार्य, इसकी अनुमानित लागत 26 लाख रुपये प्रति माह है।

 

 चिकित्सालय परिसर में चार दिन हड़ताल के कारण बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को एक बारगी सुचारू करने का कार्य, इसकी अनुमानित लागत 80 हजार रुपये है।  

बिड प्रपत्र व बिड की विस्तृत शर्तें एवं पूर्ण स्पेसिफिकेशन के अनुसार सोमवार को कार्यालय में उपस्थित होकर बिड का अवलोकन किया जा सकता है। इसके साथ ही बिड की शर्तों के अनुरूप उसी दिन दोपहर 2 बजे तक भाग लेने वाली फर्मों को सीलबंद लिफाफे में अपनी वित्तीय बिड प्रस्तुत करनी होगी। इस संबंध में संपूर्ण सूचना राजस्थान सरकार के पोर्टल https://sppp.rajasthan.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *