Mon. Oct 26th, 2026
IMG_20261026_142138

अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के करीब 1250 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आरआरबी ने शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इनमें करीब 100 पद आरआरबी प्रयागराज के जरिए भरे जाने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। वहीं, अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है। इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी अजमेर को पहली बार स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मा सौंपा गया है। देशभर में 21 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं। ऐसे में सभी बोर्डों से जुड़े अभ्यर्थियों की परीक्षा कराना अजमेर आरआरबी के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि स्टेशन मास्टर पद की भर्ती पहले एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल रिक्रूटमेंट के तहत हुआ करती थी लेकिन इस साल से स्टेशन मास्टर पद को एनटीपीसी भर्ती से हटा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *