अजमेर। अजमेर शहर के गोरी नगर (झुलेलाल कॉलोनी) स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दीपक जोशी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 सितंबर 2026 की रात को चोरी हुई थी। मकान मालिक जुगल किशोर सोनी के मुताबिक एलईडी टीवी, पानी के नल, सावर, ड्रिल मशीन और कारीगरों के औजार व अन्य सामानचोरी हो गया था। कृष्णगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी दीपक जोशी (निवासी अभियंता नगर) को गिरफ्तार कर लिया है। और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं