Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260924_151832

अजमेर। अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत हासिल की। और मेयर (महापौर) भाजपा की अनामिका शर्मा अजमेर की नई मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को हराकर जीत दर्ज की है। डिप्टी मेयर (उप-महापौर) भाजपा के हेमंत सांखला अजमेर के नए डिप्टी मेयर बने हैं। डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों उम्मीदवारों को बराबर 40-40 वोट मिले थे। जिसके बाद लॉटरी (पर्ची) के ज़रिए हेमंत सांखला को विजेता घोषित किया गया। इस प्रकार अजमेर नगर निगम में अब पूरी तरह से भाजपा का बोर्ड बन गया है और दोनों पदाधिकारियों ने अपना पदभार संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *