Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260924_153151

अजमेर। अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक ट्रेनी विमान की सुरक्षित/आपातकालीन लैंडिंग हुई है। विमान का टायर डैमेज (फटने) होने के बाद यह घटना सामने आई थी। Avnya Aviation (अवण्या एविएशन एकेडमी) के पाइपर आर्चर (Piper Archer) श्रेणी के ट्रेनी विमान का उड़ान के दौरान टायर डैमेज हो गया था। विमान में ईंधन (फ्यूल) फुल था। इसलिए ईंधन को कम करने (बर्न करने) और जोखिम को घटाने के लिए विमान करीब 3 से 4 घंटे तक आसमान में ही चक्कर काटता रहा। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमों को भी अलर्ट व स्टैंडबाय पर रखा गया था। विमान में एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *