अजमेर। अजमेर से मानसून की विदाई 20 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए मौसम परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं और हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान सीमा के आसपास एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने लगा है। जैसलमेर और पाकिस्तान सीमा से लगे पश्चिमी हिस्सों में पिछले कुछ समय से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार ये परिस्थितियां मानसून की वापसी के संकेत दे रही हैं।