अजमेर। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मैदान में उतरे 360 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना के साथ होगा। अजमेर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में 11 सितंबर को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिसमें 4.38 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 360 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान का कुल प्रतिशत 63.65% रहा। जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।