अजमेर। अजमेर नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों का मतदान खत्म होने के साथ ही अब राजनीतिक दलों ने बोर्ड बनाने की कवायद तेज कर दी है। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएंगे। लेकिन उससे पहले ही बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। अजमेर से लेकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली तक प्रत्याशियों को होटल, रिसॉर्ट और दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।