Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260911_155824

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी शोर अब थमने की कगार पर है। और शुक्रवार को मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अगले पांच साल के लिए शहर की सरकार चुन ली है। नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद पद के लिए 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 79, कांग्रेस के 77 तथा 204 निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। दोनों प्रमुख दलों के सामने अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने की चुनौती है। जबकि बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई वार्डों में मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए। प्रत्येक बूथ पर चार मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *