Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260910_173312

 

 

अजमेर, 10 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत शुक्रवार 11 सितम्बर को मतदान किया जाएगा। गुरूवार को सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में रवाना हुए। 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त दल निर्धारित स्थानों के लिए गुरूवार को रवाना हुए। नगर निगम अजमेर के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर से, नगर परिषद किशनगढ़ के लिए कंवर लाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किशनगढ़ एवं नगर परिषद पुष्कर के लिए खादी ग्रामोद्योग भवन पुष्कर से प्रस्थान किया। नियुक्त मतदान दलों का द्वितीय एवं अन्तिम प्रशिक्षण के उपरान्त दल रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *