अजमेर, 9 सितम्बर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सेन्टर ऑफ एडवान्स टेक्नोलोजी (आरकेट) के डिस्टिक कॉडिनेटर श्री गनुज सोनी एवं एसीपी (उपनिदेशक) श्री कमलेश सिंहल द्वारा बुधवार को स्टार इन्फोटेक कॉलेज में विद्यार्थियों को महानगरों की तर्ज पर अब अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया गया की अब विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अन्य इन्टरनेशनल कोर्स जैसे रोबोटिक्स एण्ड ऑटोमेशन, रेडहेट लाईनेक्स, माईक्रोसोफ्ॅट, ग्राफिक्स डिजाईन, साईबर सिक्योरिटी, अडोब, सिस्को, जावा डब्लपमेन्ट, विएम वेयर, आईओएस एप्लीकशन, ओरेकल क्लाऊड, एसएएस, डिजिटल एप्लीकेशन डिजाईन, एसरी इण्डिया, ईथिकल हैकिंग, डिजिटल मार्केटिंग एवं सेल्सफोर्स एप्लीकेशन आदि कोर्स छात्रवृति के आधार पर कर सकते है।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आर-केट सेन्टर, अजमेर सम्भाग के उपनिदेशक श्री कमलेश सिंहल द्वारा बताया गया की आर-केट सेन्टर की टीम द्वारा सम्भाग के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को आर-केट द्वारा कोर्स के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कोर्स में रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वर्तमान में आर-केट सेन्टर द्वारा विभिन्न कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाकर उच्च शिक्षा के कोर्स का लाभ प्राप्त किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफार्म आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा किया जा रहा है यह प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक एतिहासिक कदम है तथा उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। स्टार इन्फोटेक कॉलेज के प्रिन्सिपल श्रीमती सरिता गर्ग द्वारा समस्त आगन्तुकों का आभार प्रकट किया गया।