Wed. Sep 2nd, 2026
IMG_20260901_154848

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 80 वार्डों में से 38 टिकट महिलाओं को दिए हैं। क्योंकि इस बार मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। भाजपा ने 38 और कांग्रेस ने 36 वार्डों में महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मेयर की सीट महिला आरक्षित होने के कारण कई बड़े नेताओं ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपनी पत्नियों, बेटियों या बहुओं को टिकट दिलवाया है। भाजपा ने शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी को वार्ड 12 से और पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को वार्ड 59 से टिकट दिया है। वार्ड 44 से बीजेपी ने ज्योति पालीवाल को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *